Published On : Fri, Sep 19th, 2014

अमरावती : वासनकर ने एक करोड़ का चूना लगाया

Advertisement


अब तक 5 लोग आए सामने, आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की जांच

wasankar-arrested
अमरावती। 
वासनकर ने पूरे विदर्भ में किसी को नहीं छोड़ा. इस मामले में 5 लोगों ने अब तक अमरावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लोगों को निवेश पर कई गुना अधिक पैसे का लालच देकर चूना लगाने वाले वासनकर की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की है. जांच में धोखाधड़ी की राशि 50 लाख तक पहुंच गई है. इस राशि के एक़ करोड़ तक बढ़ने की आशंक़ा जताई जा रही है.

वासनकर वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने कम समय में राशि दोगुना करने की लालच देकर विदर्भ के हजारों निवेशकों को चूना लगाया है. कुछ महीने काम करने के बाद इस कंपनी ने अपना बोरिया-बिस्तर बांध लिया था. कंपनी ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी. जांच के बाद पुलिस ने वासनकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया.

इसी वासनकर ने अमरावती शहर के एक बड़े होटल में सेमीनार लिया था. इस सेमीनार के बाद सैकड़ों निवेशकों ने वासनकर की कंपनी में पैसा लगाया था. वासनकर का कारनामा उजागर होने के बाद संजय शेलके सहित पांच निवेशकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लोगों ने कहा था कि उन्हें 48 लाख का चूना लगाया गया है. इसके बाद इस मामले की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया. आर्थिक अपराध शाखा ने शिकायतकर्ताओं के बयान लेने शुरू किए हैं. इस मामले में और लोगों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही डुबाई गई रकम का आंकड़ा भी एक करोड़ तक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.