Published On : Fri, Sep 19th, 2014

मूल : कृषि केंद्रों में यूरिया खाद नहीं, किसान चिंता में

Advertisement


मूल (चंद्रपुर)। 
मूल तालुका के किसी भी कृषि केंद्र अथवा सरकार के कृषि विभाग में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है. इससे किसान चिंता में पड़ गए हैं. दरअसल, धान की रोपाई के बाद फसल में वृद्धि के लिए यूरिया खाद की नितांत गरज होती है. खाद नहीं मिलने से धान की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. मूल पंचायत समिति के पूर्व सभापति और सदस्य संजय मारकवार ने सरकार से यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.

बारिश में विलंब के चलते किसानों ने धान की रोपाई देरी से ही की. कई स्थानों में तो अभी तक धान की रोपाई चल ही रही है. जिन किसानों ने रोपाई निपटा दी है उन्हें अब यूरिया खाद की बहुत अधिक जरूरत है, वरना फसल बढ़ नहीं पाएगी और किसानों को फिर नुकसान उठाना पड़ेगा. ऐसे में यूरिया खाद की किल्लत किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है. मारकवार ने सरकार से इस तरफ तत्काल ध्यान देने की मांग की है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.