Advertisement

वर्धा: जिले में कम बारिश के कारण किसानों की खरीफ फसल पर संकट मंडरा रहा है। सोयाबीन, कपास और तुअर की फसलें पानी के अभाव में प्रभावित होने की आशंका के बीच पालकमंत्री पंकज भोयर ने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया।
पालकमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
इस दौरान पंकज भोयर ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और मुआवजे के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
पालकमंत्री के खेत दौरे से किसानों को राहत और सहायता की उम्मीद जगी है।
वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट




