Published On : Wed, Jul 15th, 2015

वर्धा : रिश्वतखोर पटवारी पकड़ाया

Advertisement


Ganesh Tamgire bribe
वर्धा।
यहां के साझा क्र. 8, लहान वणी, हिंगणघाट के पटवारी गणेश पांडुरंग तमगीरे (30) को एसीबी ने तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खेत में 2014 में नैसर्गिक आपदा से नुकसान हुआ था. नुकसान भरपाई के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जाहिर की रकम उसे मिली थी. उक्त रकम पटवारी गणेश तमगीरे ने खुद निकालकर दी ऐसा बताकर पटवारी गणेश ने शिकायतकर्ता से 4000 रूपये रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता ने पटवारी से सौदेबाजी कर 3000 हजार रूपये देने की बात तय की. उसके बाद शिकायकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कर दी.

शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी गणेश को शिकायतकर्ता से 3000 रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पटवारी गणेश तमगीरे के खिलाफ हिंगणघाट पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 3080/2015 सह कलम 7,13(1)(ड) 13(2) रिश्वत प्रतिबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उक्त कार्रवाई पुलिस उपअधीक्षक किशोर सुपारे, पुलिस निरीक्षक सारिन दुर्गे, अनिरुद्ध पूरी, स.पु.उप.नि. प्रदीप देशमुख, पु.हवा. संजय खल्लालकर, गिरीश कोरडे, अनूप राउत, कुणाल डांगे, महिला पुलिस रागिणी हिवाले, प्रतिभा निनावे आदि टीम ने की.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

लकड़गंज पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई जबरी लूट की वारदात.. #nagpurnews #crime #latestnews

लकड़गंज पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई जबरी लूट की वारदात.. #nagpurnews...

यशोधरानगर पुलिस ने एक साथ चोरी के मामलों का किया खुलासा.. #nagpurnews #crime #latestnews

यशोधरानगर पुलिस ने एक साथ चोरी के मामलों का किया खुलासा.. #nagpurnews...

संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर रैली ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra

संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर रैली ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra

ऑपरेशन टाइगर की अटकलें निराधारः राउत #news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

ऑपरेशन टाइगर की अटकलें निराधारः राउत #news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE - 6

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE - 6

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges