Published On : Sat, Jun 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पता पूछने के बहाने शुरू हुआ विवाद, महिला को थप्पड़ मारकर मचाया उत्पात

बचाव करने पहुंची महिलाओं से भी की हाथापाई, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
Advertisement

नागपुर: वाड़ी थाना क्षेत्र के टेकड़ीवाड़ी इलाके में पता पूछने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की और फिर बीच-बचाव करने पहुंची 53 वर्षीय महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वाड़ी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम टेकड़ीवाड़ी स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा और मोक्षधाम परिसर के पास हुई। आरोपी अब्बास उर्फ आबू तैयब खान, सोनू वासनिक, सोहेब खान और उनके अन्य साथी कार से इलाके में पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे लहानुजी कापसे की टाल के संचालक का घर तलाश रहे थे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद अजय नामक युवक से संबंधित व्यक्ति का पता पूछा और उसे बुलाने के लिए कहा। अजय द्वारा अनजान लोगों के कहने पर किसी को बुलाने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से बचने के लिए अजय पास के एक घर में जाकर छिप गया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। घर के बाहर बढ़ते हंगामे को देखकर एक 53 वर्षीय महिला अजय को बचाने के लिए आगे आई। आरोप है कि इसी दौरान अब्बास उर्फ आबू तैयब खान ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

Advertisement

महिला के साथ मारपीट की घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। शोर सुनकर पहुंची महिलाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की और हाथापाई की। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नागरिकों में भय का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपियों द्वारा धमकियां देने का सिलसिला जारी है। विशेष रूप से सोनू खान पर क्षेत्र के कुछ युवकों को मोबाइल फोन के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वाड़ी पुलिस ने अब्बास उर्फ आबू तैयब खान, सोनू खान, सोहेब खान और सोनू वासनिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges