Published On : Wed, Sep 7th, 2016

3 और 4 अक्टूबर को नागपुर में होगी कृत्रिम विधानसभा की सभा

Advertisement

Vidarbha
नागपुर:
अलग राज्य के निर्माण के लिए संघर्षरत विदर्भ राज्य आंदोलन समिति फिर एक बार कृत्रिम विधानसभा सत्र का आयोजन करने वाली है। अगले माह की तीन और चार तारीख़ को देशपांडे सभागृह में विधानसभा की कार्यवाही होगी। अलग राज्य के निर्माण में संघर्ष के तहत समिति कई तरह के आंदोलन करते रहती है। इसी के तहत कृत्रिम विधानसभा का सत्र आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले भी ऐसा आयोजन किया जा चुका है। समिति से जुड़े लोगो मुताबिक 3 और 4 अक्टूबर को यह आयोजन होगा। जिसमे विदर्भ की समस्याओं पर चर्चा होगी। यह विधानसभा भले ही कृत्रिम हो पर इसमें शामिल मुद्दे वास्तविक होंगे और विदर्भ पर आधारित होंगे।

गौरतलब है कि 5 दिसंबर से राज्य का शीतकालीन अधिवेशन नागपुर में शुरू होने वाला है। इससे ठीक पहले कृत्रिम विधानसभा की सभा लगेगी। गौरतलब हो की राज्य की पिछली कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस की सरकार के दौरान इसी तरह का आयोजन किया गया था। जिसमे वर्तमान में सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने भी समर्थन दिया था। पर अब राज्य में भाजपा सत्ता में काबिज़ है। फिर भी यह आंदोलन किया जा रहा है जिसका मक़सद भाजपा को अलग राज्य के संदर्भ में किये गए वादे और भूमिका से अवगत करना है।

राज्य में नई सरकार बनने के बाद भी राज्य के निर्माण के संदर्भ में किसी भी तरह का काम न किये जाने से आहत विदर्भवादी भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोले हुए है। इस कृत्रिम विधानसभा के माध्यम से राज्य के शीतकालीन अधिवेशन पर अपना विरोध दर्ज कराया जायेगा और विरोध स्वरुप भव्य मोर्चा भी अधिवेशन के दौरान निकाला जायेगा।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस विधानसभा में विदर्भ की समस्याओं, संभावनाओ और निराकरण पर विस्तार से चर्चा किये जाने की जानकारी विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges