Published On : Wed, Sep 14th, 2016

विदर्भवादियों ने जलाया राज ठाकरे का पुतला, जवाब में मनसे ने भी किया प्रदर्शन

Advertisement

MNS Andolan

नागपुर: शहर का वेरायटी चौक आज अलग विदर्भ राज्य के पक्ष और विपक्ष को लेकर हुए प्रदर्शन का गवाह बना। बुधवार सुबह जहाँ एक ओर अलग राज्य समर्थको ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए राज ठाकरे की पार्टी की भूमिका के विरोध में प्रदर्शन किया। तो वही दूसरी ओर शाम होते होते मनसे समर्थकों ने अखंड महाराष्ट्र की अपनी भूमिका को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शन किया। शिवसेना के साथ राज की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विदर्भ राज्य के विरोध की भूमिका रखते हुए अपना आक्रामक पक्ष लगातार रखती आई है तो वही दूसरी तरफ विदर्भ के समर्थको ने भी हाल के दिनों में अपना आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।

विदर्भ राज्य जान आंदोलन समिति ने तो राज्य की भाजपा सरकार को दिसंबर तक राज्य के निर्माण का अल्टीमेटम तक दे दिया है। अब तक शांतपूर्ण तरीके से अपनी माँग को उठाने वाले विदर्भवादियों ने विदर्भ के विरोधियो को उनकी स्टाइल में ही जवाब देने का मन बना लिया है। राज्य सरकार को दिसंबर तक राज्य के निर्माण करने की घोषणा न किये जाने पर हिंसक आंदोलन की चेतावनी तक जारी की गई है। हलाकि मनसे इस माँग का विदर्भ में अपनी राजनितिक हैसियत के हिसाब से जवाब देने में कोई कोताही नहीं बरत रही। आज मनसे ने ठीक उसी जगह प्रदर्शन किया जहाँ विदर्भवादियों ने अलग राज्य प्रदर्शन किया। मनसे स्थानीय नेताओं ने हेमंत गड़करी नेतृत्व में प्रदर्शन कर अखंड महाराष्ट्र का नारा बुलंद किया। इस दौरान अखंड महाराष्ट्र का नारा दिया गया और किसी भी सूरत में राज्य का विभाजन नहीं होने देने का ऐलान भी किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.