Published On : Fri, Feb 17th, 2017

Video: जो काम 50 साल में नहीं हुए हमने ढाई साल में किया, विकास जारी रखने बीजेपी को विजयी बनाएं – नितिन गड़करी

Advertisement


नागपुर:
महानगर पालिका चुनाव प्रचार मैदान में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और शहर के सांसद नितिन गड़करी ज़ोरशोर से जुटे हैं। मतदान से ठीक पहले दोनों नेता पार्टी उम्मीदवारों के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं। प्रभाग 13 के अंतर्गत हिल टॉप इलाके में गड़करी ने जनसभा को संबोधित करते हुए शहर के विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि इन्हें अविरत जारी रखने के लिए फिर एक बार महानगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।

केंद्रीय मंत्री गड़करी ने कहा कि बीते ढाई साल में शहर में इतना विकास कार्य हुआ जो बीते 50 साल में नहीं हुआ। इस दौरान शहर में 20864 हजार करोड़ रूपए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहर को मिले। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जनता से बीजेपी ने जो वादा किया था वो सभी निभाए जा रहे हैं।

नागपुर शहर को देश का सर्वोत्तम शहर बनाने का संकल्प है जिसे पूरा किया जायेगा। नागपुर की मेट्रो दुनिया के लिए मिसाल बनेगी यह सबसे सुंदर मेट्रो होगी। शहर का विकास इसी तरह अविरत जारी रहे इसलिए बीजेपी को फिर एक बार जनता चुने। गड़करी अपनी सभाओ में जनता से मतदान करने की अपील भी कर रहे है।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.