विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में सोमवार 22 जून 2026 को महान साहित्यकार विष्णु प्रभाकर जी की जयंती पर “सर्वभाषीय साहित्यिक चौपाल” का आयोजन किया गया | संस्थान की हिंदी कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और विष्णु प्रभाकर जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ|
हिंदी कार्यान्वयन समिति के कार्याध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय,नागपुर स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ.मनोज पाण्डेय थे|
वक्ताओं ने विष्णु प्रभाकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सविस्तार प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की| डॉ मनोज पाण्डेय ने वीएनआईटी में सर्वभाषीय साहित्यिक ‘चौपाल’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए संस्थान की हिंदी कार्यान्वयन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं| उल्लेखनीय है कि चौपाल का शुभारम्भ नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर पिछले माह, मई में हुआ था|
आज़ के समारोह में स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन विशेष कार्य अधिकारी (हिंदी) श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया|
सरस्वती वंदना डॉ.(श्रीमती) भारती पोलके ने किया|कार्यक्रम का संचालन “चौपाल” के संयोजक श्री राहुल एडे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री शिवम सारस्वत ने किया|
इस सर्वभाषीय साहित्यिक चौपाल में वीएनआईटी के कर्मियों प्रो.उमेश देशपांडे,डॉ.भारती पोलके, राहुल एडे,सत्येंद्र प्रसाद सिंह, विकास चौधरी, डॉ.रश्मि उद्दनवाडीकर, प्रो.प्रकाश श्यामकांत कुळकर्णी,सीमा राजेंद्र नाईकवाडे, शिवम सारस्वत, रोहिणी बोंद्रे, प्रियंका दिलीप वैद्य, उदयवीर सिंह,दीपक सिंह चौहान,राजेश शर्मा ,डॉ. भोजराज लांजेवार सहित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सदस्य कार्यालयों के कार्मिकों ने भी भारतवर्ष की विभिन्न भाषाओं में अपनी-अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ.आशीष प्रधाने,पूनम उईके, राकेश विश्वकर्मा ने सक्रिय सहयोग किया|
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ|
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तालाब या प्लॉटिंग?उमरेड के गोपाला तालाब पर बड़ा सवाल
साइबर फ्रॉड रैकेट का बड़ा खुलासा #cybercrime #fraud #crime #amravati #news #maharashtranews
ज्वेलरी दुकान से 2 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला गिरफ्तार...
कामठी में पागल कुत्ते का आतंक #nagpurnews #kamthi #dogbiting #newsupdate









