Published On : Sat, Apr 4th, 2015

कन्हान : विश्वज्योति चर्च कन्हान ने मनाया गुडफ्रायडे

Advertisement

Good Friday celebrate in Kanhaan  (1)
कन्हान (नागपुर)। गणेश नगर कन्हान स्थित विश्वज्योति चर्च की ओर से फादर डॉमोनिक के नेतृत्व में चर्च से रैली निकाली गई. कन्हान-पिपरी के मुख्य मार्ग से भ्रमण करके विश्वज्योति चर्च में रैली का समापन हुआ.

विश्वज्योति चर्च गणेश नगर कन्हान से सुबह 9 बजे ईसाई बंधुओ की रैली निकालकर रैली गणेशनगर, आंबेडकर चौक, पिपरी, पटेल नगर, गांधी चौक जे.एन.रोड से वापस चर्च में रैली लाकर प्रभु येशु की प्रार्थना करके गुडफ्रायडे मनाया गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए फादर डॉमोनिक, संजय जोसेफ, लॉरेंस एंथोनी, मेल्सन जेम्स, हैरी, हरल, हीटर, फ्रांसिस पॉल, ममता, रीता बर्वे, रोजमेरी, जॉर्ज मोकल ने प्रयास किया.

गुडफ्रायडे पर निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में कन्हान परिसर के ईसाई बंधु उपस्थित थे.

Good Friday celebrate in Kanhaan  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.