Published On : Sat, Apr 4th, 2015

मूल : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Advertisement


आरोपी युवक फरार, मामला दर्ज

मूल (चंद्रपुर)। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और अन्य युवक से शादी करने से भी मना करने वाले युवक के खिलाफ मूल पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक फरार है. नितेश मुकुंदा अल्लीवार (22) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालुका के नांदगांव निवासी आरोपी नितेश अल्लीवार ने पड़ोस में रहनेवाली 19 वर्षीय युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया. बाद में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए. एक वर्ष बितने के बाद भी शादी नहीं हो पाई. गत कुछ महीनों से उक्त युवती ने नितेश से शादी करने की बात करती रही. लेकिन अगले महीने शादी करेंगे ऐसा टालमटोल करते हुए आरोपी विगत पांच महीनों से युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था. आरोपी नितेश के टालमटोल जवाब से युवती ने भी शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया. उसके बाद गांव के कुछ युवक युवती को देखने आए. यह बात आरोपी नितेश को पता चलने पर आरोपी नितेश ने दस दिनों में शादी करेंगे ऐसा कहाँ और दुसरे युवक से शादी करने लिए युवती को मना किया.

एक युवक ने उक्त युवती को पसंद किया लेकिन नितेश ने उस लड़के से संपर्क करके शादी में बाधा डाली. खुद शादी से मना करना और बाकि अन्य युवक से शादी नहीं होने देना देखकर, युवती ने नितेश अल्लीवार के खिलाफ मूल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया. शिकायत दर्ज होने के बाद से नितेश फरार है. पुलिस आरोपी नितेश की तलाश कर रही है. युवती के भोलेपन का फायदा उठानेवाले नितेश की कोई भी जानकारी मिलते ही मूल पुलिस से संपर्क करे ऐसी विनंती स्थागुशा के श्रीराम कुमरे ने की है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.