Published On : Fri, May 4th, 2018

नए मनपा आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला, पदग्रहण के दौरान बिजली रही गुल

Advertisement

virendra singh nmc nagpur

नागपुर: आज शुक्रवार मनपा मुख्यालय सिविल लाइन में नए मनपा आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने प्रभारी आयुक्त आश्विन मुद्गल से पदभार ग्रहण किये। वीरेंद्र सिंह के आगमन होते ही मनपा मुख्यालय का बिजली गुल हो गया।

पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण सिंह अंधेरे में अपने कक्ष में बैठे रहे। इस बीच उपस्थित अधिकारी-कर्मी परेशान हो गए कि कैसे बिजली आये।

लगभग 10 मिनट बाद प्रभारी आयुक्त मुद्गल का आगमन हुआ। इसके बाद बिजली गुल अवस्था में सिंह ने मुद्गल से पदभार ग्रहण किया।

Advertisement

मुद्गल ने इच्छा व्यक्त की थी कि बिजली आने के बाद पदग्रहण कार्यक्रम हो।नए आयुक्त सिंह ने बिजली की शहर में अवस्था पर जानकारी मांगी तो मुद्गल ने जवाब दिया कि ऐसा उनके कार्यकाल में कभी अनुभव नहीं आया,नागपुर में बिजली सुविधा अच्छी हैं।

इस अवसर पर अपर आयुक्त रविन्द्र कुंभारे,एनईएसएल के निदेशक रिजवान सिद्दीकी उपस्थित थे,जिनका परिचय मुद्गल ने करवाया। इसके बाद बिजली आ गई।

पदभार स्वीकारने के बाद सिंह और मुद्गल की मनपा संदर्भ में चर्चा बाद मनपा के सभी विभाग प्रमुखों के संग नए आयुक्त सिंह ने पहली बैठकर लेकर मनपा के कार्यो की जानकारी ली।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.