Published On : Fri, May 4th, 2018

दलितों के घर खाना खाने से बीजेपी को कोई लाभ नहीं होगा: पार्टी सांसद उदित राज

Advertisement

भाजपा सांसद उदित राज ने लोगों तक पहुंचने के लिए पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘ग्राम स्वराज अभियान’ पर कहा कि इससे कोई चुनावी फायदा नहीं होगा और यह दलितों को हीन महसूस कराता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पार्टी के सभी सांसदों और मंत्रियों से कहा था कि वह 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों में अपना समय व्यतीत करें। इसके बाद ही ‘ग्राम स्वराज अभियान’ शुरू किया गया।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी दलित के घर गए, उनके साथ भोजन किया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा, उनका भी यही हश्र होगा जो अभी वैसा कर रहे हैं’।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

खुद दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले उदित राज ने आगे कहा, ‘यह मेरा सामाजिक विचार है। मेरी निजी राय हो सकती है। ना सिर्फ पार्टी, बल्कि पूरे देश, ‘सवर्ण समाज’ को इसके बारे में सोचना चाहिए। अब सिर्फ खाना खाने से कुछ नहीं होगा, यह उन्हें और हीन महसूस कराता है’।

उदित राज ने कहा कि उनके विचार पार्टी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘दलितों के घर रात को रूकने और भोजन करने से ना तो दलित परिवार सशक्त होते हैं और न ही नेताओं को लाभ पहुंचता है, राहुल गांधी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

Advertisement

बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा कि रात को रूककर और भोजन करके दिखावा करने से बेहतर है कि नेता जरूरतमंत दलितों के लिए भोजन, कपड़ा, मकान, रोजगार और इलाज का उपाय लेकर आएं। उनका कहना है कि वह पार्टी के आदेश का पालन कर रहे हैं, लेकिन इससे बीजेपी को कुछ खास फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि इससे पार्टी को लाभ नहीं होगा। चूंकि, यह पार्टी का कार्यक्रम है, इसलिए मैं इसका समर्थन करता हूं।

Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges