Published On : Wed, Dec 6th, 2017

बस 6 दिन बाद एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसी महीने में शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इटली में विराट और अनुष्का भव्य तरीके से शादी करेंगे।

हाल ही में कप्तान कोहली ने लंबे ब्रेक की मांग की थी। तभी यह खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खेल और बॉलीवुड जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

Gold Rate
18 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,100 /-
Gold 22 KT ₹ 93,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,15,400/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विराट और अनुष्का दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इटली की मिलान में शादी करेंगे। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि 9, 10 और 11 दिसंबर को शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। यह भी जानकारी मिली है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परिवार वालों के इटली के टिकट भी बुक हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सेलेब्रिटीज के करीबियों को ही शादी का न्योता दिया गया है।

Advertisement
Advertisement