Published On : Wed, Jun 17th, 2020

वायरल ऑडियो : दोबारा फोटो ग्रुप में डाले तो सोच लेना !

Advertisement

भाजपा नगरसेवक की अपने ही महामंत्री को धमकी

नागपुर– कार्यकर्ताओ के बिना कोई भी नेता नहीं बन सकता. उस नेता को मंत्री बनानेवालों में कार्यकर्ताओ का बहोत बड़ा योगदान होता है. लेकिन अगर नेता ही कार्यकर्ताओ की इज्जत न करे और उनकी बेइज्जती करे तो क्या होगा. ऐसा ही कुछ हुआ है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दरअसल भाजपा के नगरसेवक और शिक्षा सभापति दिलीप दिवे को कापसे ले आऊट दिनदयाल नगर की दुरावस्था, समस्याएं, टूटी हुई सड़क और सडको पर भरे पानी की फोटो ग्रुप पर डालना पसंद नहीं आया और उन्होंने प्रभाग के ही भाजपा के ओबीसी मोर्चा दक्षिण-पश्चिम मंडल के महामंत्री गजानन कापसे को फ़ोन लगाया और उनसे कहा की तूने ग्रुप में फोटो क्यों डालें है.


इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई. इसके बाद नगरसेवक दिलीप दिवे ने गजानन कापसे को धमकी देते हुए कहा की दोबारा फोटो डाला तो सोच लेना, इसके बाद कापसे ने भी जवाब देते हुए कहा की और फोटो डालूंगा और समाचारपत्र में भी इन फोटो को भेजा है.

Advertisement

इन दोनों के बीच हुई पूरी तू-तू मैं-मैं का ऑडियो वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में आप सुन सकते है की किस तरह से नगरसेवक अपने ही महामंत्री को गंदे तरीके से फटकार लगा रहे है. इससे यह पता चलता है की किस तरह से नेता को बनानेवाले इन कार्यकर्ताओ की कितनी इज्जत यह नेता करते है.

यह सिर्फ यही की बात नहीं है कई प्रभागों में जो प्रभाग अध्यक्ष या फिर महामंत्री बनाएं जाते है, उनकी भी समस्याओ को जानने का प्रयास नगरसेवकों की ओर से नहीं किया जाता है, कई बार तो प्रभाग में समस्या होने पर इन कार्यकर्ताओ के फ़ोन तक नगरसेवक नहीं उठाते है. केवल चुनाव के समय ही इनकी तरफदारी की जाती है. इसके बाद इन्हें पूंछा भी नहीं जाता है. ऐसे मामलों के कारण भी इन कर्मठ कार्यकर्ताओ में नाराजगी देखने को मिल रही है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges