Published On : Wed, Jun 17th, 2020

सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके खास दोस्त संदीप सिंह ने यादें की सांझा

Advertisement

नागपुर– सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद सभी गहरे सदमे में हैं. उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने उनके फैंस, दोस्त और परिवारवालों को अंदर तक हिला कर रख दिया. हमेशा ही सुशांत के इस मुस्कुराने वाले चहरे के पीछे इतना दर्द छुपा होगा ये कोई नहीं जानता था. सुशांत के जाने को बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

वहीं सुशांत के निधन के बाद उनके खास दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह उनके घर पहुंचे थे. निधन के बाद संदीप ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सुशांत के जाने से उनके दोस्त संदीप सिंह काफी दुखी है.

सुशांत और संदीप सिंह की दोस्ती काफी गहरी थी. सुशांत के निधन के बाद उन्हें हॉस्पिटल और उसके बाद के सारे काम उन्होंने ही पूरे करवाएं. ऐसे समय जब बॉलीवुड बट चुका है और ऐसे समय कोई साथ नही आता, इस समय संदीप ने सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार को सांत्वना दी और पूरी जिम्मेदारी संभाली. संदीप अपने इसी मिलनसार काम के लिए बॉलीवुड में जाने जाते है.

संदीप ने सुशांत के घर जाने का अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही सुशांत के साथ बिताए सुनहरे पलों की तस्वीरों भी शेयर की हैं.संदीप ने इंस्टा पर लिखा- ‘भाई जब तुम्हारे घर में एंट्री की तो वहां तुम मुझे गले लगाने के लिए नहीं थे. वहां कोई मस्ती और हंसी नहीं थी. आपके साथ 10 साल का भाईचारा रहा और आपके इस कदम ने मुझे हिलाकर रख दिया है. मैं टूट गया हूं और निशब्द हूं.’

Advertisement


संदीप ने आगे लिखा, ‘हमारी सभी यादें, वे प्यार भरे पल, जो हमने एक परिवार के तौर पर साथ बिताए थे. अब उन पलों को हमेशा खोजा करूंगा. आपने मुझसे वादा किया था कि मेरे डायरेक्टोरियल डेब्यू में काम करने वाले आप पहले एक्टर होंगे. आपने कहा था कि हम दोनों बिहारी हैं, इसलिए हमें साथ में इंडस्ट्री पर राज करना है. आपने सारे वादे तोड़ दिए हैं. आपने मुझे धोखा दिया है.आपने मुझे अकेला छोड़ दिया है.

34 वर्षीय सुशांत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे. उनकी मौत के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया गया है और सलमान खान, करण जोहर ,एकता कपूर को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.