Published On : Mon, Jul 5th, 2021

प्रेमिका से मारपीट कर विडियो किया वायरल

Advertisement

-क्राइम ब्रांच ने किया आरोपी को गिरफ्तार

नागपुर. प्रेम संबंध में धोखा देने का आरोप लगाकर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले के बारे में पता चलते ही क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई की और वीडियो से आरोपी को पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि पीड़ित लड़की नाबालिग होने के बावजूद आरोपी अक्सर उसका यौन शोषण किया करता था।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पाचपावली थाने में आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में समीर खान सलीम खान (19) और मोहम्मद शाकिन मोहम्मद सिद्दिकी (25) का समावेश है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया के शौक़ीन समीर को अपना विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना बहुत पसंद था। सोशल मीडिया पर उसने अपने कई वीडियो बनाकर वायरल किए। उसके मित्र रिश्तेदारों ने भी इन पोस्ट पर अच्छा प्रतिसाद दिया। लेकिन 20 दिन पहले उसने अपनी प्रेमिका को पीटते हुए जो दिल दहला देने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया उस पर सभी ने आपत्ति जताई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

यह वीडियो पुलिस आयुक्त तक भी पहुंचा। इस वीडियो में समीर और शाकिन ने एक 17 वर्षीय लड़की को प्रेम संबंध में धोखा देने का आरोप लगाकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करते हुए नज़र आए।

क्राइम ब्रांच को कार्रवाई करने का दिया निर्देश:
पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सायबर पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच यूनिट 3 के दस्ते ने मामले की जांच प्रारंभ की। विडियो और फेसबुक तथा इंस्टाग्राम आयडी के माध्यम से पुलिस समीर और शाकीन तक पहुंचने में कामयाब हो गई। इसके बाद पीड़िता से भी पूछताछ की गई। पिछले 2 साल से अक्सर सोशल मीडिया पर पीडिता की समीर के साथ बातचीत होती थी। समीर ने उसे प्रेम के जल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन हाल ही में पीड़िता एक दुसरे लड़के के साथ संपर्क में आई। दोनों के बीच बढ़ती करीबी समीर को बर्दाश्त नहीं होती थी। वह पीड़िता पर अक्सर शक करने लगता। पिछले महीने एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में पीड़िता ने उसे नज़रअंदाज़ कर उसी युवक के साथ रहने और बात करने लगी। इससे समीर गुस्सा हो गया। उसने दुसरे युवक के साथ प्रेम संबंध बनाने का नाजायज़ आरोप उसपर लगाया।

कमाल चौक से किया था अपहरण:
18 जून को आरोपियों ने पीड़िता को कमाल चौक से जबरन कार में बिठाकर अपहरण किया। इस समय शाकीन भी उसके साथ मौजूद था। समीर ने पीडिता को बेरहमी से मरा और शाकीन ने इस घटना का वीडियो बनाया। आरोपी उसे यशोधरानगर थाने के अंतर्गत एक जगह पर ले गए। यहां समीर ने उसपर यौन शोषण और अत्याचार करने का मामला सामने आया। लड़की ने विरोध करने की कोशिश की तो भी वह मरने लगा। कुछ स्थानीय महिलाओं को पता चलने पर वे घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को बचाने में कामयाब हुई। युनिट 3 की टीम ने पीडित बालिका और आरोपियों को लेकर पाचपावली पांचपावली पुलिस थांने के कर्मचारियों को सौंप दिया। पाचपावली पुलिस ने समीर के खिलाफ विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले में उसकी मदद करने वाले शकीन को भी अभियुक्त ठहराया गया है।

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges