Published On : Mon, Jul 5th, 2021

शहर में दो स्थानों पर चोरों ने लगाई सेंध

Advertisement

नागपुर. शहर में अलग अलग घटनाओं में अज्ञात चोरों ने ताला लगे हुए निर्जन घरों का फायदा उठाकर तकरीबन पौने चार लाख रुपए का माल चुराकर फरार हो गए। पहली घटना के बारे में कपिलनगर पुलिस ने राहुल वासुदेव सहारे (35) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

वह भूमी लेआऊट, समतानगर का निवासी है। शनिवार शाम को 6 बजे के आस पास राहुल घर में ताला लगाकर रामटेक गया था। आधी रात को अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर उसके घर में प्रवेश किया। बेडरुम स्थित अलमारी में रखे सोने आभूषण और 3 हज़ार रुपए कॅश इस तरह कुल 1,37,750 रुपए का सामान चुराकर चोर फरार हो गए। रविवार सुबह 11 बजे के आस पास राहुल घर पर वापस आया तो उसे चोरी के बारे में पता चला। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दूसरी घटना बेलतरोडी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है।

पुलिस ने संजयकुमार ब्रजोबंधू पारीख (36) के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह कम्फर्ट होम, नरेंद्रनगर का निवासी है। 28 जून को संजयकुमार अपने परिजनों के साथ घर में ताला लगाकर किसी रिश्तेदार की शादी पर गया था।

इस दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में प्रवेश किया और अलमारी में सोने के आभूषण और 30 हज़ार रुपए कॅश इस तरह कुल 2,50,000 रुपए का सामान चुराकर घटनास्थल से फरार हो गए। शादी समारोह से घर लौटने के बाद पारीख परिवार को चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.