Published On : Tue, Dec 11th, 2018

Video:कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेक्षक गैलरी ढह जाने से 50 से ज्यादा दर्शक जख्मी

Advertisement

चंद्रपुर : समूचे राज्य में सीएम मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और इसी के तहत चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील में सीएम चषक प्रतियोगता मे चल रही कबड्डी का खेल देखने के लिए हजारों तादात में लोग मौजूद थे .

आज कबड्डी का अंतिम मुकाबला था खिलाड़ी और दर्शक पूरी तन्मयता से खेल में मुग्ध थे ऐसे में अचानक मानो आफत आ गई .
कबड्डी के मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए अलग अलग गैलरीया बनाई गई थी और लोहे से बनी यह सैकड़ो टन भारी-भरकम गैलरी धड़ाम से नीचे बैठे दर्शकों पर गिर पड़ी .

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसके नीचे कई लोग दब गए और गैलरी में बैठे हुए लोगों को भी गंभीर चोटे आई .

दर्जनों की तादाद में इस वजनी गैलरी के नीचे लोग दब गए थे और खेल के मैदान में हड़कंप सा मच गया .

100 से अधिक लोग इस दुर्घटना में घायल हुए जिनमें से 40 दर्शकों को गंभीर रूप की चोटे आई है .

इस आयोजन को देखने के लिए स्थानीय विधायक के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे . घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए राजुरा और गंभीर रूप से घायल लोगों को चंद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया .

इस आयोजन में इतनी बड़ी चूक जो दर्जनों जिंदगियों को मौत के घाट उतारने के लिए काफी थी .

गैलरी बनाने में प्रबंधन की यह गंभीर गलती जिसका जिम्मेदार कौन है यह जांच का विषय जरूर है .

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement