Published On : Mon, Feb 10th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की अधजली लाश मिली

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है , जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
Advertisement

गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के बाबई गांव के जंगल से सटे एक खेत परिसर में अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न जली हालत में मिला है। संदिग्ध रहस्यमय परिस्थितियों में जली हुई हालत में अर्धनग्न लाश खेत में मृत अवस्था में पड़ी थी प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

अज्ञात लड़की की लाश की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक टीम को भी मौका ए वारदात पर बुलाया गया है , घटनास्थल के आसपास की कुछ चीजों की फोरेंसिक टीम बेहद करीबी से जांच कर रही है।

Gold Rate
Mar 7th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,500/-
Gold 22 KT ₹ 1,51,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है , इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके से मृतक अज्ञात महिला के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है इसके साथ ही महिला के परिजनों के भी तलाश की जा रही है फिलहाल अब तक महिला से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

पैरों में थी लेडिज़ चप्पल , शरीर पर कोई आभूषण नहीं
उसके पैरों में लेडीज चप्पल है जो अधजली अवस्था में है जिससे पता चल रहा है कि महिला का शव है ,ज़िला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने बताया- 10 फरवरी सोमवार सुबह 7 बजे एक व्यक्ति ने फोन किया तथा एक अज्ञात लड़की की लाश जली हुई अवस्था में पड़ी होने की जानकारी दी। डेड बॉडी की फोटो पुलिस ने निकाली और स्पॉट पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव अस्पताल भेजा है , हम जांच कर रहे हैं कि मृतक की शिनाखत संभव हो और इसी दिशा में जांच चल रही है।
मृतक महिला के शरीर पर कोई भी आभूषण और गहने मौजूद नहीं थे।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement