Published On : Tue, Jul 1st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: बाइक सवार को बचाना पड़ा भारी , शिवशाही बस जा घुसी खेत में

Advertisement

गोंदिया कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम डव्वा-खजरी के बीच आज 11:45 बजे घटा हादसा , सभी यात्री सुरक्षित

गोंदिया से नागपुर की ओर जा रही शिवशाही बस आज मंगलवार 1 जुलाई दोपहर 11:45 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा हैं कि गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम डव्वा और खजरी के बीच विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने स्टीयरिंग घुमाई और शिवशाही अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड होकर खेत में जा घुसी।
हादसे के वक्त शिवशाही बस क्रमांक MH 06 / BW 1170 में 25 से 30 मुसाफिर सवार थे जिनमें से चालक सहित कुछ को मामूली चोटे आई है ।
इस दौरान वहां सड़क से गुजर रहे काफी संख्या में लोग बचाव हेतु पहुंच गए।

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है ।
इस घटना के बाद क्रेन की मदद से शिवशाही बस को खेत की कीचड़ से बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।
बता दें कि दो माह पूर्व इसी जगह के निकट एक अन्य शिवशाही बस सड़क हादसे का शिकार हुई थी।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement