Published On : Tue, Aug 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया : मकान हुआ ज़मींदोज़ , लाइव वीडियो वायरल

Advertisement

ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गया जर्जर मकान , जनहानि टली

गोंदिया जिले के सभी 8 तहसीलों में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है इसी बीच लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते अर्जुनी मोरगांव में अर्बन बैंक के सामने स्थित एक विशालकाय कच्चा मकान जमींदोज हो गया।

सोमवार 22 अगस्त को आंखों के सामने मकान को धराशाई होता देख किसी ने लाइव तस्वीरें मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

गनीमत रही कि ताश के पत्तों की तरह ढ़हे इस जर्जर मकान के अंदर उस समय कोई रहता नहीं था इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
अलबत्ता इस दो मंजिला कच्चे मकान के अचानक जमींदोज होने से पास मौजूद अर्जुन इंण्डेन गैस एजेंसी का कार्यालय चपेट में आ गया तथा ऑफिस में बैठे कर्मचारी बाहर की ओर भागे जिससे जनहानि नहीं हुई लेकिन गैस एजेंसी दफ्तर की छत , पीओपी और भीतर ऑफिस में रखे कंप्यूटरों तथा फर्नीचर सामान की टूट-फूट हो गई। ‌

Advertisement

हमने मकान मालिक अशोक चांडक से बात की उन्होंने बताया- यह मकान तकरीबन 50 साल पुराना है जो 30 फीट बाय 60 फीट के एरिया में 4 भाग में मिट्टी से बना हुआ था।

इसके तीन हिस्से उनके छोटे भाई मदन चांडक के नाम पर है जबकि चौथा हिस्सा कावड़े नामक व्यक्ति के हिस्से का है।

मकान जर्जर था कोई रहता नहीं था वहां सिर्फ गैस एजेंसी का कबाड़ सामान पड़ा हुआ था , किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
तहसील ऑफिस के कर्मचारी घटनास्थल का मुआयना करने आए थे लेकिन हमने ज़मींदोज़ हुए जर्जर मकान का मुआवजा लेने से इनकार करते हुए चौथा हिस्सा जिस व्यक्ति का है उस मकान मालिक को आर्थिक मदद देने का अनुरोध किया है।

…रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.