Published On : Tue, Aug 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जाकिर नाईक से माफी की मांग क्यों नहीं? नूपुर शर्मा के बचाव में उतरे MNS चीफ राज ठाकरे

Advertisement

मुंबई: पैगंबर मोहम्मद बयान के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में विवाद हुआ था। नूपुर पर कई जगह केस दर्ज किए गए थे। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे ने नूपुर का बचाव करते हुए कहा कि जो बातें नूपुर ने कहीं थीं वही बात तो जाकिर नाईक ने भी कही है लेकिन कोई उससे माफी की मांग क्यों नहीं करता है?

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले राज ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब से नूपुर का बयान आया है तब से देश में खूब राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि नूपुर का कोई समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जाकिर नाईक ने भी वही बात कही है लेकिन कोई उससे माफी की मांग क्यों नहीं करता है?

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राज ने नाईक का किया जिक्र

लंबे समय से खराब तबीयत के कारण राजनीति से दूर रहे राज स्वास्थ्य लाभ करके कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नूपुर पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया कि वो माफी मांगे। नाईक से माफी मांगने की कोई अपील सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जो नूपुर ने कहा वही बात नाईक ने भी कही थी।

Advertisement

बीजेपी ने लिया था नूपुर पर एक्शन

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद विवाद के बाद देश में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। बीजेपी ने नूपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। नूपुर को इस मामले में माफी मांगी थी। हालांकि, इस दौरान उनके खिलाफ देश की कई अदालतों में मुकदमे दर्ज हो गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी मुकदमों को दिल्ली में दर्ज करने का आदेश दिया था।


लंबे समय बाद एक्शन में राज

तबीयत खराब होने के कारण राज ठाकरे कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। लेकिन अब वो पूरी तरह स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लंबी लड़ाई का भी आह्वान किया

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges