Published On : Tue, Nov 11th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: तीन तस्कर…एक ट्रेन और खाकी टेप में बंद 26 लाख के गांजे की कहानी

नशे के खेप की ट्रेन से सप्लाई , पूरी- शिर्डी एक्सप्रेस में मिला 50 किलो गांजा ,RPF ने 3 तस्करों को दबौचा
Advertisement

गोंदिया। रेल के डिब्बे अब सिर्फ यात्रियों से नहीं बल्कि नशे के बंडलों से भी भर रहे हैं !रेलवे रूट अब बन गया है नशे की सप्लाई का नया ट्रैक और इसका बड़ा सबूत सामने आया गोंदिया से नागपुर के बीच यहां रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ ) पेट्रोलिंग टीम की कार्रवाई ने एक बार फिर रेलवे नेटवर्क में सक्रिय नशा माफिया पर बड़ा वार करते पूरी-शिर्डी एक्सप्रेस में 26 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है ।

बार-बार सीट बदल रहे थे.. बर्ताव था संदिग्ध , संदेह गहराया

सोचिए जिस एसी कोच में कभी परिवार सफर करते हैं,वहीं से अब नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। दरअसल मामला कुछ यूं है कि 8 नवंबर की रात गाड़ी संख्या क्रमांक 20857 पूरी-शिर्डी सांईनगर एक्सप्रेस नागपुर रेल मंडल से गुजर रही थी। RPF अपराध गुन्हा शाखा नागपुर/गोंदिया और मंडल टास्क टीम पहले से अलर्ट थी।

Advertisement

ट्रेन के A-1 और A-2 कोच में तीन युवक बार-बार सीट बदल रहे थे, बर्ताव था संदिग्ध..शक गहराया और तभी भंडारा से नागपुर के बीच शुरू हुई तलाशी।
जैसे ही बैग खुले खाकी टेप में लिपटे बंडल नज़र आए।बंडल खुले तो 50 किलो 258 ग्राम गांजा मिला जिसका बाजार कीमत करीब 25 लाख 90 हजार रुपये आंका गया है। आरपीएफ टीम ने तीनों युवकों को मौके पर ही डिटेन कर लिया जिनकी पहचान हुई नीलू हंडिया गौड़ा (19 निवासी सातानाला थाना कोन्दला जिला गंजम उड़ीसा), और शुभम शिवशंकर गुप्ता ( 24 , निवासी दुलईपुर मुगलसराय जिला चंदौली उत्तर प्रदेश) व अमन प्रशांत गुप्ता (25 , निवासी आनंद नगर , कालीमहल मुगलसराय जिला चंदौली उत्तर प्रदेश ) के रूप में। जांच व वीडियोग्राफी के बाद तीनों नशा तस्करों को आरपीएफ पोस्ट इतवारी लाया गया कागजी कार्रवाई पूरी की गई और मामला जीआरपी इतवारी थाना को सोपा गया ।

तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33 /2025 के धारा 8 (सी) 20 ( बी ) 22 ( सी ) , 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या हर कोच की जांच से पहले मुसाफिरों के सुरक्षा की गारंटी मिल पाएगी ?

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.