Published On : Wed, Dec 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों और फैंसी नंबर प्लेट पर चला बुलडोजर

Advertisement

गोंदिया: कुछ लोग वाहन नंबर प्लेट को अपनी आन बान शान का प्रतीक बना लेते हैं वहीं कुछ लोग मोडिफाइड साइलेंसर अपनी बाइक और दुपहिया में म्यूजिकल साइलेंसर लगाकर कर्कश आवाज में ध्वनि प्रदूषण पैदा करते हैं।

गोंदिया ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है लिहाजा आप अगर अपनी गाड़ियों पर फैंसी नंबर प्लेट लिखावाकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं या फिर फटाका साइलेंसर का उपयोग कर रहे हैं तो ऐसा करना जुर्म है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है ?

पुलिस ने फटाका साइलेंसर और रंगी हुई फैंसी नंबर प्लेट निकालकर एक लाख का जुर्माना वसूला

गोंदिया शहर ट्रैफिक पुलिस ने विगत 20 दोनों से धड़क कार्रवाई करते हुए कर्कश आवाज वाले 70 से 80 साइलेंसर को जप्त किया है साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक से 1000 का जुर्माना भी वसूला है तथा जिन वाहन चालकों के नंबर प्लेट फैंसी थे उनके गाड़ियों से भी नंबर प्लेट निकाल कर प्रत्येक पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Advertisement

नागपुर टुडे को जानकारी देते ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज किशोर पर्वते ने बताया- फटाका साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों और मैकेनिकों को पहले वार्निंग दी गई थी जब वार्निंग का असर नहीं हुआ तो ऐसे 3 दुकानदारों के यहां से पुलिस टीम ने फटाका साइलेंसर जप्त किए और नियम अनुसार ऊनपर कार्रवाई की है ।

तेज कर्कश आवाज वाले फटाका साइलेंसर लगाकर कई मनचले सड़कों पर घूम कर हंगामा खड़ा कर रहे थे अब ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है , वाहनों से फैंसी नंबर प्लेट और कर्कश आवाज के साइलेंसर निकालने का कार्य किया गया और जप्त किए गए इस अवैध साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट सामग्री को जयस्तंभ चौक पर इन्हें सड़क पर बुलडोजर चला कर कुचल दिया गया।

बता दें के कर्कश आवाज के फटाका साइलेंसरों से सिर्फ दरवाजे और खिड़कियां ही नहीं शरीर में भी वाइब्रेशन होने लगती है तथा हार्ट अटैक का भी खतरा बना रहता है।

अब ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 से 80 अवैध फटाका साइलेंसर और 35 से अधिक फैंसी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले वाहन चालकों से एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज किशोर पर्वते ने कहा- जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन में यह धरपकड़ मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.