Published On : Sat, Jan 14th, 2017

Video: अखबार के माध्यम से लड़ी जाएगी विदर्भ की वैचारिक लड़ाई – श्रीहरि अणे

Advertisement


नागपुर:
विदर्भ राज्य के आंदोलन में अखबार के माध्यम से वैचारिक लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से विदर्भ मिरर अखबार की शुरुआत हुयी है। शनिवार को नागपुर के अमृत भवन में अखबार का वरिष्ठ संघ विचारक मा गो वैद्य के हस्ते लोकार्पण किया गया। विदर्भवादी नेता और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरि अणे इस अखबार के संस्थापक है। विदर्भ मिरर के उद्घाटन के अवसर पर अणे ने कहाँ इस अखबार के माध्यम से वैचारिक लड़ाई लड़ी जाएगी। विदर्भ समय की आवश्यकता है जिसे लेकर ही दम लिया जायेगा।

इस दौरान वैद्य ने कहाँ कि विदर्भ राज्य के आंदोलन में अखबार अहम भूमिका निभाएगा। अखबार में अलग मत रखने वालो को अपना विचार रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। फिर उसका उत्तर सटीक ढंग से दिया जाना चाहिए। नागपुर टुडे से खास बातचीत में श्रीहरी अणे ने विदर्भ के आंदोलन में अखबार की भूमिका को रेखांकित करते हुए इसके माध्यम से वैचारिक बहस को आवश्यक बताते हुए इसीलिए अखबार शुरू किये जाने की जानकारी दी। अपनी पार्टी विदर्भ राज्य आघाडी द्वारा विदर्भ भर में होने जा रहे चुनाव लड़े जाने की जानकारी भी उन्होंने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.