Published On : Sat, Jan 14th, 2017

फिर एक बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कम्प

Advertisement
Tiger Death

Representational Pic


नागपुर
: दो दिनों के भीतर दो बाघों के मारे जाने की घटना ने सबको अचंभे में डाल दिया है। सावनेर तहसील में बाघिन के करंट से ेक बाघिन की मौत की घटना से वन विभाग पूरी तरह उबरा भी नहीं था कि अचानक शनिवार को एक और बाघिन के मारे जाने की घटना सामने आ रही है। पेंच बाघ परियोजना के पूर्वी भाग में तुयापार कक्ष में वन मजदूरों को फायर लाइनिंग रेखा खींचने के दौरान बाघिन का शव मिला। इसकी सूचना मिलने तुरंत वनाधिकारियों को दी गई। बाघिन की उम्र काफी होने से उसके शिकार किए जाने की आशंका से इंकार किया जा रहा है। लेकिन फिर भी इसके कुछ अवयवों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.