Published On : Tue, Feb 24th, 2015

अकोला : विदर्भ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से

Advertisement


भारतरत्न डा. बाबासाहब आंबेडकर टेनिसबाल क्रिकेट चषक -2015

प्रथम पुरस्कार 40 हजार रूपये
द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रूपये

Cricket logo
अकोला। माधव नगर गौरक्षण रोड स्थित एकविरा क्रिकेट मैदान पर विदर्भ स्तरीय भारतरत्न डा. बाबासाहब आंबेडकर टेनिसबाल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन 28 फरवरी से 08 मार्च तक किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करनेवाली टीम को प्रथम पुरस्कार रूपमें 40 हजार रूपए नगद का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. दूसरा स्थान हासिल करनेवाली टीम को 20 हजार रूपए का नगद पुरस्कार तथा तृतीय स्थान हासिल करनेवाली टीम को 10 हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. उसी के साथ अंतिम मुकाबले में मैन आफ दी मैच का पुरस्कार प्राप्त करनेवाले खिलाडी को 1500 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार जीतनेवाले खिलाडी को 3 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

प्रतियोगिता में पंच की भूमिका विजय मेश्राम, मंगेश कुलकर्णी, यशवंत गवई, सुनिल डुकरे, अमर देशमुख निभाएगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छोटु देशमुख, राजु तायडे, आनंद तेलगोटे, मंगेश वाहुरवाघ, सचिन इंगोले, प्रशांत तेलगोटे, अनिल इंगले, निलेश, बब्लु वाघमारे, अमोल तायडे, विशाल मेश्राम व दीपक काले अथक परिश्रम लेगे. आयोजित की जा रही विदर्भ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अकोला के अलावा वाशिम, बुलडाणा, यवतमाल, अमरावती, वर्धा, गोंदिया, नागपूर, गढचिरोली, भंडारा, चंद्रपूर की टीमें सहभाग ले सकती है. ऐसी जानकारी विजय मेश्राम की ओर से प्राप्त हुई है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.