Published On : Tue, Feb 24th, 2015

उमरखेड़ : गो.सी. गावंडे महाविद्यालय में विशेष शिविर संपन्न

Advertisement


उमरखेड़ (यवतमाल)।
यहां के गो.सी. गावंडे महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर के दौरान महाविद्यालय में साफ सफाई की गई. कचरे का नियोजन, पानी व्यवस्थापन, दूषित पानी का नालियों में परिवर्तन आदि विषय पर चर्चा की गई. शुरुवात में स्वच्छता के पुजारी संत गाडगेबाबा की प्रतिमा का पुजन किया गया और राष्ट्रवंदना ली गई.

इस कार्यक्रम के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने स्वच्छता, दूषित पानी का नालियों में परिवर्तन, वृक्षरोपण, पर्यावरण आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. प्रत्येक व्यक्ति ने अपने-अपने गांव में इस संदर्भ में ग्रामवासियों से संपर्क करने का निर्णय लिया. अंत: में राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के बाद अल्पोहार कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्ञानेश्वर कदम, नितिन कदम, केशव येदलेवाड, संतोष कवडे,सुभाष होले, पवन वानखेडे, संतोष डुकरे, किशन रीठे, अल्का डेहाने, दिव्या कालबांडे, सपना परबत आदि ने प्रयास किया.

Swachha Bharat Logo

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.