Published On : Mon, Jan 19th, 2015

मूल : वाहन ने दो महिलाओं को रौंदा

Advertisement


वाहनचालक फरार

mool Accident
मूल (चंद्रपुर)।
मूल-ताडाला मार्ग पर विरुद्ध दिशा से आ रहे वाहन ने दो वृद्ध महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. यह रविवार शाम 5 बजे के करीब घटी. सुमनबाई प्रभाकर साखरे (70) व अम्मा आदे (70) मृतक है.

अधिक जानकारी के अनुसार सुमनबाई साखरे व अम्मा आदे खेती का काम पूरा करके आ रही थी. इसी दौरान विरूद्ध दिशा से आ रहे महिंद्रा कंपनी के वाहन जिनिओ क्र. एम.एच. 34- ए.बी. 4573 ने दोनों वृद्ध महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. उक्त वाहन भेजगांव के सुरज ठाकुर का है, वहीं आरोपी वाहनचालक गजानन पाल है. मृतक महिलओं का मूल के उपजिल्हा रुग्णालय में पोस्टमार्टम किया गया.

Gold Rate
Apr 17 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि वाहन तेजरफ्तार से होने से घटनाग्रस्त वाहन बाजु के गंगाधर बुटले के खेत में जा घुसा. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement