Published On : Tue, Mar 14th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान

हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की आज सुबह बाथरूम में फिसल कर गिर जाने से मौत हो गई.
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आज सुबह (14 मार्च) को निधन हो गया. उनके पीए मोहन ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे, उन्होंने 78 साल की उमर में अंतिम सांस ली. आखिरी बार वह अखबार की सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था. उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था.

कहां हुआ था जन्म, कहां ली आखिरी सांस?
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जेएनयू से पीएचडी की थी. वह चार साल तक दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर रहे. उनकी फिलॉस्फी और राजनीतिशास्त्र में भी काफी दिलचस्पी रही.

उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हरियाणा के गुडगांव जिले में आखिरी सांस ली.

Advertisement

‘तो उस संसद पर थूकता हू’
हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद जब पूरे देश में हंगामा मच गया था, तो दो सांसदों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की थी. इस पर वैदिक ने टिप्पणी की थी, और कहा था, दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्वकुमति से एक प्रस्ताव पारित करें और मुझे फांसी पर चढ़ा दें. मैं ऐसी संसद पर थूकता हूं.

कई भाषाओं के विद्वान थे वैदिक
दिवगंत पत्रकार वेद प्रताप वैदिक बहुत ही योग्य संपादकों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने 12 सालों तक नवभारत टाइम्स के एडिटोरियल संपादक के रूप में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान पर शोध किया था. इसके अलावा वह लंदन, मॉस्को समेत 50 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.