Published On : Fri, Jun 12th, 2020

अपने प्रभाग के साथ ही दूसरे प्रभागों में भी नगरसेविका वर्षा ठाकरे कर रही है लोगो की मदद

Advertisement

नागपूर- लॉकडाउन के कारण गरीब और जरूरतमंद लोगों पर काफी परेशानी आ गई थी. काम बंद होने के कारण उनके खाने के लाले पड़ हुए है.

ऐसे में प्रभाग 13 की नगरसेविका वर्षा ठाकरे ने नागरिकों की मदद करने की ठानी और लॉकडाउन जब शुरू हुआ था, तब से लेकर अब तक ठाकरे लोगों को राशन किट देकर उनकी मदद कर रही है. अंबाझरी में उनका रहना है और वे नगरसेविका प्रभाग 13 की है.

लेकिन उन्होंने प्रभाग 12 में भी कई जरुरतमंदो नागरिकों को अनाज की किट देकर उनकी मदद की है. अपने प्रभाग में ही नहीं ठाकरे दुसरो के प्रभाग के जरुरतमंदो को भी मदद कर रही है. जानकारी के अनुसार प्रभाग 12 में सुरेन्द्रगढ़ में कुछ जरूरतमंद लोगों को राशन की जरुरत थी. उन्होंने वर्षा ठाकरे से संपर्क किया. जिसके बाद वे लोग नगरसेविका के घर पहुंचे. तो इन लोगों को भी ठाकरे ने राशन किट देकर उनकी मदद की.

जहां कई लोगों ने और एनजीओ ने लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद राशन बांटना कम कर दिया या फिर बंद कर दिया है. लेकिन नगरसेविका ठाकरे की ओर से अभी भी गरीबो और जरुरतमंदो को मदद की जा रही है.

Advertisement

ठाकरे ने उनके परिसर में साफ़ सफाई करनेवाले कर्मियों का भी सत्कार किया था, इसके साथ ही उन्होंने परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों का भी सत्कार किया था.

नगरसेविका वर्षा ठाकरे के इस मानवता के कार्य की दूसरे प्रभागों के नगरसेवक, भाजपा के पदाधिकारी और दूसरे पार्टी के सदस्य भी काफी तारीफ़ कर रहे है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.