जानें आज कितने बढ़ गए दाम
नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन शुक्रवार को प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि हुई. छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपये और डीजल का मूल्य 3.42 रुपये तक बढ़ाया गया है.
सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था. इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे.
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74 रुपए से बढ़कर 74 रुपए 57 पैसे जबकि डीजल की कीमत 72 रुपए 22 पैसे से बढ़कर 72 रुपए 81 पैसे हो गई है.
देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपए और डीजल का मूल्य 3.42 रुपए तक बढ़ाया गया है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





