Published On : Wed, Jul 31st, 2019

गैर हिंदू लेकर पहुंचा खाना तो शख्स ने कैंसिल किया ऑर्डर, Zomato ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Advertisement

नई दिल्ली: आपने कई बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर करके उसे कैंसिल किया होगा। इसकी कई वजह हो सकती हैं जैसे खाने की क्वालिटी या देर से डिलीवरी। लेकिन, अब जो हम आपको बताने जा रहे है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में Zomato से अमित शुक्ला नाम के शख्स ने खाना ऑर्डर किया और फिर उसे इस वजह से कैंसिल कर दिया क्योंकि, फूड डिलीवरी करने वाला शख्स हिंदू नहीं था। साथ ही उसने अपने पैसे वापस करने की मांग करते हुए ट्वीट किया।

इस पर कंपनी ने जो जवाब दिया है उसने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है। सबसे पहले बताते है कि आखिर अमित ने ट्वीट करते हुए क्या लिखा था। ट्वीट में लिखा था कि मैंने अभी Zomato पर खाने का ऑर्डर कैंसिल कर दिया। क्योंकि उन्होंने एक गैर हिंदू को ऑर्डर देने के लिए भेजा था।

कंपनी ने कहा कि वह डिलिवरी करने वाले शख्स को बदल नही सकते। साथ ही ऑर्डर कैंसिल करने पर मुझे रिफंड भी वापस नहीं दिया जा सकता। मैंने कहा कि आप मुझ पर ऑर्डर लेने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। मुझे रिफंड नहीं चाहिए बस ऑर्डर कैंसिल कर रहा हूं।

Advertisement

अमित शुक्ला के इस ट्वीट पर Zomato ने जवाब देते हुए कहा कि ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता है। बल्कि, ये खुद धर्म होता है।’ Zomato के इस जवाब की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी को सलाह दी की उन्हें ऐसे कस्टमर्स को ब्लॉक कर देना चाहिए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.