Published On : Wed, Jul 31st, 2019

मुख्यमंत्री की ‘महाजनादेश ‘ यात्रा के जवाब में राष्ट्रवादी कांग्रेस की ‘ शिवस्वराज्य’ यात्रा की होगी शुरुवात

Advertisement

नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ‘ महाजनादेश यात्रा ‘ को जवाब देने के लिए अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी राज्य में ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा निकालनेवाली है. राष्ट्रवादी के सांसद और प्रसिद्द टीवी अभिनेता डॉ.अमोल कोल्हे के नेतृत्व में 6 अगस्त से ‘शिवस्वराज्य ‘ की शुरुवात की जाएगी. राष्ट्रवादी की तरफ से ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा के प्रमुख चेहरे के रूप में डॉ.अमोल कोल्हे को यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है.

अमोल कोल्हे महाराष्ट्र में अभिनेता के रूप काफी फेमस है. तो वही सांसद उदयनराजे भोसले भी ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा में जगह जगह पर स्टार कम्पनेर के रूप में शामिल रहेंगे. ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा की शुरुवात छत्रपति शिवाजी महाराज इनके जन्मभूमि यानी जुन्नर से होगी.

रोजाना 3 विधानसभा क्षेत्रों से यह ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा जानेवाली है. पहला टप्पा शिवाजी महाराज की माता जिजाऊ के जन्मस्थल सिंदखेङराजा में समाप्त होगा. तुलजापुर से 16 अगस्त को ‘ शिवस्वराज्य ‘ यात्रा का दूसरा टप्पा शुरू होगा. इस यात्रा की समाप्ति रायगढ़ पर होनेवाली है. ख़ास बात यह है कि इस संपूर्ण यात्रा की जिम्मेदारी युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस पर होनेवाली है.

याद रहे की 1 अगस्त से 31 अगस्त तक मुख्यमंत्री की पुरे महीनेभर ‘ महाजनादेश’ यात्रा निकलनेवाली है. इसकी शुरुवात तिवसा के मोझरी से होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.