Published On : Tue, Aug 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

घर के सामने पेशाब करने को लेकर विवाद, युवक ने चचेरे भाई के सिर पर डंडे से किया हमला

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शांतिनगर थाना क्षेत्र में घर के सामने पेशाब करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर शांतिनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अगस्त की दोपहर लालगंज झाडे चौक, बैरागापुल स्थित शिवमंदिर के पास हुई। लखन दुलीचंद अरखेल की पत्नी ने घर के सामने पेशाब करने पर आरोपी के भाई को रोका था। इसी बात को लेकर आरोपी राजा रॉकी टिंगु कपूरदास अरखेल विवाद करने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लकड़ी का डंडा उठाकर लखन के सिर पर वार कर दिया। हमले में लखन घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।

लखन की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.