Published On : Mon, Sep 12th, 2016

अखिलेश ने एक घंटे में दो मंत्रियों को किया बर्खास्त, एक मुलायम के करीबी

Advertisement
Chief Minister Akhilesh Yadav

File Pic

यूपी चुनाव से ऐन पहले सीएम अखिलेश यादव ने एक और सख्त कदम उठाया है। अखिलेश ने आज दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। पहले उन्होंने यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त किया। कुछ देर बाद खबर आई कि उन्होंने पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को भी बर्खास्त कर दिया।

हाईकोर्ट ने हाल ही में खनन घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। प्रजापति मुलायम सिंह यादव के करीबी समझे जाते हैं। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध खनन की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए हुए हैं जिसके बाद अखिलेश सरकार दबाव में थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते राज्य सरकार में हड़कंप मचा हुआ है।

मूलचंद चौहान खनन विभाग के मंत्री बनाए गए हैं, जबकि रामगोविंद चौधरी को पंचायतीराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद गायत्री प्रजापति के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये है मामला

दरअसल प्रदेश की नदियों में रेत के अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अवैध खनन की सीबीआई जांच के बाद यूपी सरकार में हड़कंप था और अब मुख्यमंत्री अखिलेश ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त कर दिया।

यूपी में अवैध खनन की सीबीआई जांच रुकवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में पहुंची अखिलेश सरकार को तगड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार से सवाल पूछा था कि अगर खनन में कोई गड़बड़ी नहीं है तो सरकार जांच से क्यों बचना चाहती है।

Advertisement

हाईकोर्ट के इस फैसले को अखिलेश सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। चुनाव से ऐन पहले खनन घोटाले के आरोप ने विपक्ष के हाथ एक और मुद्दा दे दिया। बता दें कि गायत्री प्रजापति अपनी कार्यशैली को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.