Published On : Mon, Sep 12th, 2016

टीम इंडिया का ऐलान, रहाणे उपकप्तान, गंभीर को जगह नहीं

Advertisement

selection-committee-1209न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। विराट कोहली कप्तान होंगे जबकि अंजिक्य रहाणे को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

दिल्ली के दिग्गज बैट्समैन गौतम गंभीर एक बार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। हरभजन सिंह और युवराज को भी मौका नहीं मिला है। चर्चा थी कि गंभीर को दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है और उन्हें शिखऱ धवन की जगह टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वेस्ट इंडीज टूर के लिए टीम का हिस्सा रहे स्टुअर्ट बिन्नी और शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया गया है। ये दोनों टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।

टीम-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजरा, मुरली विजय, रोहित शर्मा, आर. अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, उमेश यादव।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
– पहला टेस्ट : 22-26 सितंबर, ग्रीन पार्क (कानपुर)
– दूसरा टेस्ट : 30 सितंबर से 4 अक्टूबर, ईडन गार्डेंस (कोलकाता)
– तीसरा टेस्ट : 8-12 अक्टूबर, होल्कर स्टेडियम (इंदौर)

Advertisement

वनडे सीरीज का शेड्यूल
– पहला वनडे : 16 अक्टूबर, एचपीसीए स्टेडियम (धर्मशाला)
– दूसरा वनडे : 19 अक्टूबर, फिरोजशाह कोटला (दिल्ली)
– तीसरा वनडे : 23 अक्टूबर, पीसीए स्टेडियम (मोहाली)
– चौथा वनडे : 26 अक्टूबर, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (रांची)
– पांचवां वनडे : 29 कक्टूबर, विशाखापट्टनम

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.