Published On : Fri, Apr 10th, 2015

मुर्तिजापुर में फिर से बेमौसम बरसात

Advertisement

Raining in Murtijapur  (1)
मुर्तिजापुर (अकोला)। विगत 2 दिनों से मुर्तिजापुर में भीषण गर्मी सहित बेमौसम बरसात हो रही है. वहीं बारिश के साथ तेज हवाए और तफान से नुकसान भी हुआ है. लेकिन आज फिर से दोपहर 3 बजे तक अच्छी धुप थी और अचानक बादल छा गए और 5:30 बजे जोरदार तूफान के साथ बारिश हुई. इसमें गेंहू, फल, सब्जियों का नुकसान हुआ है. कही बिजली की तारें गिरी तो कही शहर में पेड़ गिरे. लेकिन इसमें कोई भी जिवित हानि नही हुई.

आज के तूफानी बारिश से तहसील कार्यालय के छप्पर उड़ गए. जिससे अनेक दस्तावेज गीले हुए है. इन दस्तावेजों में तालुका के सभी किसानों के सातबारा, कर्मचारियों के महत्वपुर्ण कागजाद होने की जानकारी मिली है. तहसील कार्यालय का अंदाजन 5 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है. ऐसी जानकारी तहसीलदार गजेंद्र मालढाने ने दी है. तालुका की स्थिति को देखते हुए सभी ओर बारिश हुई है तथा हमेशा की तरह किसानों का नुकसान हुआ है. बिजली के तार गिरने से शहर के कुछ परिसर में बिजली आपूर्ति खंडित हुई है.

Raining in Murtijapur  (7)
Raining in Murtijapur  (6)
Raining in Murtijapur  (5)
Raining in Murtijapur  (4)
Raining in Murtijapur  (3)
Raining in Murtijapur  (2)
Raining in Murtijapur  (10)
Raining in Murtijapur  (8)
Raining in Murtijapur  (9)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.