Published On : Fri, Apr 10th, 2015

माहुर : विवाहिता ने की आत्महत्या

Advertisement


पति समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज

Woman suicide  (1)
माहुर (नांदेड)। तालुका के लखमापुर निवासी प्रीति प्रवीण बेहरे (24) को मायके से पैसे लाने के लिए प्रताडित किया जाता था. शारीरिक और मानसिक छल से तंग आकर विवाहिता ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 10 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 से 12.30 के करीब हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसद तालुका के आरेगांव निवासी विलास प्रह्लाद गवली की बेटी प्रीति की शादी तीन वर्ष पहले प्रवीण शिवाजी बेहरे, नि. लखमापुर, माहुर से हुई. शादी के बाद सब ठीक चल रहा था. दोनों को एक बेटा हुआ. विगत चार महीनों से प्रवीण घरवालों की तरह मायके से नया टिव्ही और माहुर में प्लाट खरीदने के लिए 2 लाख रूपये ला कहकर प्रीति को प्रताडित करता था. उसे भूखा रखकर मारपीट करता था. इतना सहने के बाद प्रीति ने इस संदर्भ में अपने माता-पिता को बताई.

पिता विलास की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने पर भी प्रवीण को नया टिव्ही खरीदकर दिया. कुछ दिनों बाद फिर से प्लाट के लिए 2 लाख रूपये लेकर आ कहकर प्रीति को प्रताडित करना शुरू किया. 9 अप्रैल की रात प्रीति और प्रवीण का झगड़ा हुआ. प्रीति ने घरवालों के सोने के बाद रात 12 बजे घर के हाल में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रात में प्रीति के ससुर शिवाजी बेहरे शौच के लिए उठे, तो प्रीति फांसी पर लटकी हुई दिखी. उन्होंने तुरंत इस घटना के बारें में परिजनों और पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया. शव को दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए माहुर ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया.

Woman suicide  (2)
प्रीति के पिता की शिकायत पर पो.नी. डा. अरुण जगताप ने पति प्रवीण शिवाजी बेहरे, ससुर शिवाजी भार्गव बेहरे, सास पंचफुलाबाई शिवाजी बेहरे, ननद सुनीता श्याम वंजे, प्रमोद शिवाजी बेहरे, ननद दुर्गा साहेबराव चोपडे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. आगे की जांच पो.नी. डा. अरुण जगताप, सपोनी, जगदीश गिरी, बि.के. गवई, पी.एम. भिसे, पी.एन. गेडाम प्रभाकर करडेवार, ओ.ई.जुगनाके गजानन कुमरे कर रहे है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.