Published On : Wed, Mar 28th, 2018

युनाइटेड इंडिया इन्श्युरेन्स कंपनी ने निभाया सामाजिक दायित्व: लिया मूक एवं बधिर स्कूल को सीएसआर के तहत गोद

Advertisement


नागपुर: सार्वजनिक क्षेत्र की बिमा कंपनी – युनाइटेड इंडिया इन्श्युरेन्स कंपनी, प्रादेशिक कार्यालय नागपुर के तत्वाधान में बुधवार दिनांक २८ मार्च २०१८ को शंकरनगर स्थित मूक एवं बधिर स्कूल को सीएसआर के तहत गोद लेने का कार्यक्रम ओयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रुपा राय, सभापति , एवं नगरसेविका, मनपा, धरमपेठ झोन, नागपुर ने की। प्रमुख अतिथि के रुप में नागपुर प्रादेशिक कार्यालय के मुख्य प्रादेशिक प्रबंधक श्री रघुनाथसिंह मीना, नायब तहसीलदार श्री. पाठक एवं मुख्याध्यापिका श्रीमती कमल वाघमारे एवं प्रबंधक श्री. आर.एन. मिश्र उपस्थित थे.

कार्यक्रम में श्री. रघुनाथसिंह मीना इन्होंने कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉसबिलिटी (सी.एस.आर.) के तहत गांव एवं स्कूलों को गोद लेकर उन्हे मूलभूत सुविधाओं देने की कंपनी की भूमिका रखी एवं इस स्कूल को गोद लेने के कारण सही में हमारी कंपनी अपनी सामाजिक दायित्व निभाने जा रही इसका विवरण दिया एवं बताया कि इस समय कंपनी की ओर से मूक एवं बधिर विद्यालय को १ लाख रुपये का जरुरी सामान जिसमें वॉटर कूलर प्युरीफायर सहित, कम्प्यूटर कक्ष के लिए राउंड कुर्सिया, पोर्टेबल म्यूझिक सिस्टम तथा अन्य जरुरी सामान प्रदान किया जा रहा है।


कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती रुपा राय नें अपने भाषण में युनाइटेड इंडिया इन्‍श्‍योरेन्‍स कंपनी के कार्य की प्रशंसा की एवं बताया की मै इस विभाग की सभापती के नाते समाज के इस दिव्यांग विद्यार्थीयों को मदत करने के लिए हर समय प्रयत्नशील रहती हू एवं सभी कार्पोरेट सेक्टर ने ऐसे कार्य के लिए आगे आना चाहिये. इसी समय उन्होंने इस विद्यालय के विद्यार्थींयों द्वारा सभी क्षेत्रो में की गई प्रगति का भी उल्लेख किया.

इस अवसर पर युनाइटेड इंडिया इन्‍श्‍योरेन्‍स कंपनी के प्रबंधक श्री. आर.एन. मिना एवं सी.एस. आर. नोडल अधिकारी श्री. प्रदीप अवचट इन्होनें भी अपना मनोगत व्यक्त किया एवं संस्था को सी.एस. आर. विभाग द्वारा अनुदान की भूमिका एवं कार्यक्रम के लिए स्कूल का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम मे जनरल इन्‍श्‍योरेन्‍स और अन्‍य ज्‍वलंत मुददों पर ली गई प्रश्‍नमंजुषा के विजेताओं को भी पुरस्‍कृत किया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी के अधिकारी श्री. सूर्यप्रकाश. श्री.हर्षल धनविजय एवं स्नेहल मेश्राम तथा स्कूलके शिक्षक श्रीमती सरिता पटवर्धन एवं नंदू पडोले इन्होंने सहकार्य किया.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.