Published On : Thu, Jul 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी सप्तनीक इंदौर जायेंगे

Advertisement

नागपुर -पिछले दो महीने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर इंदौर आ रहे हैं। 1 अगस्त को उनके इंदौर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इंदौर में वे जनता को कई सौगात देंगे। वहीं नाना महाराज तराणेकर सपाद जन्म शताब्दी महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। इसके पहले मई महीने में केंद्रीय मंत्री इंदौर आए थे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का इंदौर में आना 1 अगस्त को प्रस्तावित है। उनके आने के पहले जिला प्रशासन और एनएचएआई तैयारियों में लगा है।

सहपत्नी कार्यक्रम में होंगे शामिल
श्री नाना महाराज तराणेकर सपाद जन्म शताब्दी महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 1 अगस्त से शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन इंदौर के बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स में होगा। तारक तराणेकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन एवं ग्रंथ विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि नितिन गडकरी होंगे वे इस आयोजन में पत्नी कंचन गडकरी भी शामिल होगी। विशेष अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पद्मभूषण सुमित्रा महाजन रहेंगी। इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री करीब दो घंटे रहेंगे। रात 8 बजे चैतन्यवाणी सुमधुर अभंग एवं गीतों का प्रोग्राम भी होगा। इसमें अंजली और नंदिनी गायकवाड़ एवं समूह अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं 2 अगस्त को सुबह 7 बजे विभिन्न प्रोग्राम होंगे।

जनता को मिलेगी ये सौगात –
1 अगस्त को गडकरी बड़ी सौगात देने वाले हैं। राऊ फ्लाईओवर सहित 2300 करोड़ रुपए के कामों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें – राऊ सर्कल पर ४३.६२ करोड़ की लागत के फोर लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन करेंगे

– इंदौर-खंडवा रोड पर तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 लेन सड़क के काम की शुरुआत (लागत : 1,162.80 करोड़)
– तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच मौजूदा सड़क के रखरखाव और मजबूती का काम (लागत : 31.54 करोड़)
– इंदौर-बैतूल मार्ग पर इंदौर से हरदा के बीच 4 लेन सड़क का भूमिपूजन करेंगे जिसकी लागत रुपए 1,011.29 करोड़ आंकी गई है
-उसीप्रकार इंदौर बायपास पर राऊ से डीपीएस स्कूल तक सर्विस रोड के निर्माण की शुरुआत करेंगे जिसकी लागत (रुपए : 42.58 करोड़) है

Advertisement

इन कामों की शुरूआत के लिए सांसद शंकर लालवानी ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को साधुवाद दिया है। वे बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी के पास इंदौर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई मांगें रखी थी। इन प्रोजेक्ट्स से आवाजाही सुधरेगी और लोगों को जाम और हादसों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों का तेज गति से विकास होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मई महीने में इंदौर आए थे। यहां वे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रोग्राम के साथ ही अन्य प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.