Published On : Mon, Feb 1st, 2021

केन्द्रीय बजट स्वास्थ सेवाओं का संवर्धन करनेमें कारगर साबित होगा : महापौर दयाशंकर तिवारी

Advertisement

नागपूर : कोरोना के भयावह वर्ष के उपरांत प्रधानमंत्री श्री. नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करते हुए स्वास्थ सेवाओं का संवर्धन करने हेतु पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ योजना केन्द्र सरकार के क्रांतिकारी बजट में घोषीत की है.

कोरोना वैक्सीन के लिए करीब रु ३५ हजार करोड का नियोजन किया है. इसके लिए महापौर श्री. दयाशंकर तिवारी ने केन्द्र सरकार का अभिनंदन किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि यह बजट देश को नयी उर्जा प्रदान करेगा.

श्री. तिवारी ने कहा की स्वस्थ भारत, मजबूत भारत का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है. खासकर गरीबों, मजदूरों, मध्यमवर्गीयों, किसानों, आदिवासीयों के लिए कई कल्याणकारी योजनांए प्रारंभ की जा रही है. उन्होंने नागपूर मेट्रो के व्दितीय चरण के लिए ५९७६ करोड रुपये का विशेष नियोजन करने तथा नासिक मेट्रो को राष्ट्रीय प्रकल्प घोषीत करने पर विशेष अभिनंदन किया है. रेल्वे का डिजीटाईजेशन करते हुए इंफ्रास्टचर पर विशेष ध्यान देने का महत्वपूर्ण कदम बजट में उठाया गया है.

उन्होने कहा कि कोरोना संकट से देश को बाहर निकालते हुए समाज कल्याण हेतु बडी राशी का नियोजन करना अभिनंदनीय है. साथ ही उन्होंने ७५ वर्ष से अधीक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को टॅक्स में छुट देने को क्रांतिकारी कदम बताया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.