Published On : Mon, Feb 1st, 2021

मध्य रेल का 65 वां क्षेत्रीय रेलवे सप्ताह समारोह

Advertisement

महाप्रबंधक की संपूर्ण दक्षता शील्ड नागपुर और सोलापुर मंडल ने संयुक्त रूप से जीती

मध्य रेल के महाप्रबंधक, श्री संजीव मित्तल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में दिनांक 1.2.20 21 को सभी कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मध्य रे सभागार में आयोजित एक समारोह में 88 रेलवे कर्मचारियों और मुख्यालय के अधिकारियों और मुंबई मंडल के अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने मंडलों, कारखानों, रेलवे स्टेशनों को 21 अंतर-मंडलीय दक्षता शील्ड भी दिए। कोविद 19 प्रतिबंधों के कारण, महाप्रबंधक ने पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर के संबंधित मंडलों द्वारा पिछले महीने में वार्षिक निरीक्षण के दौरान जीते गए पुरस्कारों का वितरण किया।

श्रीमती ऋचा खरे और श्री शैलेष गुप्ता, नागपुर और सोलापुर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक ने संयुक्त रूप से श्री बी.के. दादाभाय, अपर महाप्रबंधक एवं डॉ ए.के. सिन्हा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी की उपस्थिति में श्री संजीव मित्तल, महाप्रबंधक मध्य रेल से समग्र दक्षता शील्ड प्राप्त की। स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टेशन को भायखला स्टेशन और साईनगर शिरडी स्टेशनों द्वारा दो अलग-अलग श्रेणियों में जीता । सर्वश्रेष्ठ उद्यान रखरखाव हेतु सतारा स्टेशन ने और दूसरा नागपुर स्टेशन ने अपने डायमंड क्रॉसिंग गार्डन के लिए पुरस्कार जीता था।

Advertisement

श्री संजीव मित्तल, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने महामारी के दौरान मध्य रेल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें सभी प्रधान विभाग प्रमुखों और मंडल रेल प्रबंधकों के मार्गदर्शन में एक मजबूत कार्यबल पर गर्व है। उन्होंने ट्रेड यूनियनों द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना की। इससे पहले, डॉ ए.के. सिन्हा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने सभी का स्वागत किया।

सभी प्रधान विभाग प्रमुखों, मंडल रेल प्रबंधक और मध्य रेल के अन्य अधिकारी, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रैली मित्तल और कार्यकारी समिति के सदस्य , मान्यता प्राप्त संघ के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

दिनांक: 1 फरवरी, 2021
पीआर नंबर 2021/02/02
यह विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, नागपुर मंडल द्वारा जारी की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.