Published On : Thu, Nov 30th, 2017

‘कमाओ और पढ़ो’ योजना के तहत और 81 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी द्वारा ‘कमाओ और पढ़ो’ योजना के तहत करीब 195 विद्यार्थियों के आवेदन नागपुर यूनिवर्सिटी के पास आए थे. जिसमें से 3 बार विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल किया गया है. अभी इसकी तीसरी सूची नागपुर यूनिवर्सिटी ने जारी की है. जिसमें 81 विद्यार्थियों का समावेश किया गया है. अभी फिलहाल इस योजना के अंतर्गत करीब 190 विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया है. कुछ दिनों पहले 7 से 8 विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया था. पहली सूची में करीब 73 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. दूसरी सूची में 23 विद्यार्थियों का चयन किया गया और अब 81 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है.

इस योजना के तहत काम करनेवाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी विभाग में रोजाना 3 घंटे काम करना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें 150 रुपए रोजाना के हिसाब से वेतन दिया जाता है. इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर और नागपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनेवाले विद्यार्थियों को ही इसमें शामिल किया जाता है. विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले मांग की थी कि नागपुर यूनिवर्सिटी इस वर्ष सभी आवेदन करनेवाले विद्यार्थियों को काम देगी. जिसके कारण तीन चरण में विद्यार्थियों को लिया गया है. इस बार अक्टूबर महीने में इस योजना के तहत विद्यार्थियों को काम दिया गया और मार्च या अप्रैल महीने तक यानी सत्र समाप्त होने के बाद इनका काम बंद हो जाता है. जिसके कारण यह योजना भी विद्यार्थियों को 6 से 7 महीने ही काम देती है. अभी शामिल होनेवाले विद्यार्थियों को 2 दिसंबर से जॉइनिंग किया जाएगा.

इस बारे में नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विकास विभाग के संचालक दिलीप कवडकर का कहना है कि तीसरी सूची में 81 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. कुछ दिन पहले 6 से 7 विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया था. इस बार इतने विद्यार्थियों की जरूरत नहीं होने पर भी विभागों को विद्यार्थियों को रखने के लिए निवेदन भेजा गया था. सभी 81 विद्यार्थियों का जॉइनिंग 2 दिसंबर से होगा. आनेवाले दिनों में और विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.