Published On : Thu, Nov 30th, 2017

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की उत्तर भारतीयों की तारीफ, MNS को नहीं आई रास

Advertisement

CM Devndra Fadnavis
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में उत्तर भारतीयों एवं अन्य राज्यों से आए लोगों के योगदान की प्रशंसा की, जिसे लेकर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने कड़ी आलोचना की है। फडणवीस ने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी ने हमेशा कई लोगों को रहने की जगह दी है और जो लोग यहां रहते हैं उन्होंने शहर की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान दिया है।

बुधवार को घाटकोपर इलाके में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मुंबई को जो चीजें महान बनाती हैं उनमें विभिन्न राज्यों से यहां आकर बसने वाले वे लोग भी शामिल हैं। उन्होंने भी मुंबई को महान बनाया है।’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आज जब हम मुंबई और महाराष्ट्र की बात करते हैं तो हम तुरंत उत्तर भारतीय समुदाय की ओर देखते हैं। इस शहर ने हमेशा कई लोगों को रहने की जगह दी है और जिन्होंने यहां आश्रय पाया उन्होंने हमेशा शहर की प्रतिष्ठा में इजाफा ही किया है।’

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्यमंत्री फडणवीस की बातों की आलोचना करते हुए एमएनएस नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि फडणवीस ने जो कहा है उसका सीधा सा मतलब है। उनके लिए इन उत्तर भारतीय लोगों का वोट जरूरी है। वह असली मुंबईवालों, किसानों और महाराष्ट्र के लोगों के बारे में चिंतित नहीं हैं।

सरदेसाई ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणियां उत्तर भारतीयों के वोटों को ध्यान में रखकर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र हमेशा से महान रहा है। अन्य राज्यों से लोगों को यहां आकर इसे और अधिक महान बनाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। एमएनएस नेता ने कहा, वे (उत्तर भारतीय) अपनी आजीविका चलाने के लिए मुंबई आए क्योंकि उनके राज्यों में कोई विकास नहीं था। फिर कैसे वे मुंबई को महान बना रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges