Published On : Wed, Jun 17th, 2015

उमरेड : रिश्वतखोर अधीक्षक गिरफ्तार

Advertisement

mangla chavaahn brib copy
उमरेड (नागपुर)। एसीबी ने उमरेड पंस के शिक्षाधिकारी कार्यालय की अधीक्षक मंगला नत्थु चव्हाण को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. वह मकान किराये भत्ते के भुगतान के एवज में 13 हजार की रिश्वत मांग रही थी. शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी जिस पर एसीबी ने तुरंत जाल बिछाते हुए उक्त महिला को दस हजार रूपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया.

शिकायकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी मटकश्री में पिछले 2 वर्ष से मुख्याध्यापिका पद पर कार्यरत थी. वह नागपुर से प्रतिदिन आवागमन करती थी. उसके द्वारा 2005 से 2014 तक का मकान किराए भत्ते एरियर्स के लिए शिक्षाधिकारी पंस के कार्यालय में आवेदन दिया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.