शराबबंदी पथक की कार्रवाई

देसाईगंज (गड़चिरोली)। पुलिस ने स्थानीय मछली मार्केट परिसर के शराब विक्रेता के घर पर छापा मार कर 7 हजार रुपए की अवैध शराब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई सोमवार को दोपहर के दौरान की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वड़सा के तुकूमवार्ड निवासी शारदाबाई सहारे (51) एवं मानावार्ड निवासी रमेश लिंगायत (40) दोनों मिलकर शराब की विक्री करने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली. इसी के आधार पर सोमवार को पुलिस पथक शराब विक्रेता के घर पर छापा मारा. घर की तलाशी लेकर 7 हजार रुपए की देशी और विदेशी शराब जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर मुख्य शराब विक्रेताओं के नाम भी बताए. जिससे पुलिस ने शारदाबाई सहारे की बेटी रजू इंदुरकर और जमाई वामन इंदुरकर के साथ दोनों शराब विक्रेताओं के खिलाफ देसाईगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है.
यह कार्रवाई पथक के पुलिस उपनिरीक्षक विनायक कोली के नेतृत्व में मिरगे, इलमरवार, उराड़े, परिमल बाला, राठोड., ढवले, जौंजालकर, चव्हारे, दोनोड़े, दुधलकर एवं मुंडे ने की.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




