
नागपुर : दो मरीजों की मौत के साथ नागपुर में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। शुक्रवार की सुबह मेयो में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई जबकि गुरुवार देर रात मेयाे लाई गई एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। महिला की मौत मेयो पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। इसके साथ ही नौ मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1394 हो गई है।
शुक्रवार को पॉजिटिव आए मरीजों की जांच मेयो लैब में हुई है। मरीजों में 4 मिलिट्री हॉस्पिटल में संदिग्ध, 4 मेयो पहुंचे संदिग्ध और एक पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर का मरीज शामिल है। मेयो पहुंचे 4 संदिग्धों में एक कडु लेआउट, एक नारी, एक भोईपुरा, एक महल और एक वाठोडा का मरीज शामिल है।
किडनी का मरीज था मृतक
गाेंदिया निवासी 64 वर्षीय मरीज को गुरुवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर किंग्सवे हॉस्पिटल से मेयो रेफर किया गया था। गंभीर स्थिति के कारण मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर उसकी मौत हो गई। मृतक किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस पर था।मोमिनपुरा के डोबीनगर की 40 महिला को गुरुवार देर रात मेयो लाया गया था। डायबिटीज से ग्रस्त महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




