Published On : Fri, Jun 26th, 2020

ओडिशा: कुत्ते ने बकरी को काटा, मालिक ने 40 से अधिक कुत्तों को जहर देकर मार डाला

Advertisement

नागपुर– केरल में मादा हाथी के साथ हुई बर्बरता की घटना अभी अधिक पुरानी भी नहीं हुई कि ओडिशा में भी मानवता को झकझोर देने वाली ऐसी ही एक घटना सामने आई है. ओडिशा के कटक जिले में 40 से अधिक आवारा कुत्तों को जहर देकर मार डालने का मामला सामने आया है.

कटक जिले के चौधवार थाना अंतर्गत महंग इलाके में हुई इस घटना को लेकर सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार बताए जाते हैं.

ग्रामीणों के मुताबिक ब्रह्मानंद मलिक की बकरी को एक कुत्ते ने काट लिया था. इस घटना के बाद से ही वह भड़का हुआ था. उसने भरत मलिक के साथ मिलकर गांव के सभी कुत्तों को मारने की योजना बना डाली. आरोप है कि दोनों ने ही मिलकर मांस के टुकड़ों में जहर मिलाकर गांव के कुत्तों को खिलाया.

इससे गांव के 40 से अधिक कुत्तों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद से ही ब्रह्मानंद और भरत मलिक फरार बताए जाते हैं. गांव के सरपंच ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है. अब पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले दिनों टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए कुत्ते को गहरे पानी में फेंकने की घटना भी सामने आई थी. यह वीडियो वायरल होने के बाद पशु अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.